कुलभूषण पर ICJ के फैसले का सुषमा स्वराज ने किया स्वागत, PM मोदी को भी कहा धन्यवाद

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2019

आज आईसीजे में भारत को बड़ी जीत मिली है। आईसीजे ने कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। आईसीजे ने पाकिस्तान से कहा है कि वह फैसले की समीक्षा करे। जिसके बाद पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फैसले पर खुशी जताई है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि आईसीजे में भारत का पक्ष रखने वाले हरीश साल्वे का धन्यवाद किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जाधव के मामले को अंतरराष्ट्रीय अदालत में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। 

बता दें कि आईसीजे ने कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी है। 16 में से 15 जजों ने भारत के पक्ष में वोट किया। कोर्ट ने पाकिस्तान को फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली