एयर इंडिया प्लेन के बिजनेस क्लास में चींटियों का झुंड मिला, दिल्ली-लंदन उड़ान में देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2021

नयी दिल्ली। एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान सोमवार को अपराह्न दो बजे यहां के आईजीआई हवाई अड्डे से रवाना होने वाली थी, लेकिन बिजनेस क्लास में चींटियों का झुंड मिलने के कारण इसमें तीन घंटे से भी अधिक की देरी हुयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई-111 उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे से पूर्व निर्धारित समय अपराह्न दो बजे की जगह शाम में करीब पांच बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले बिजनेस क्लास में चींटियां मिलीं। एअर इंडिया ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘यह चींटियों का झुंड नहीं था और निश्चित रूप से निरस्त उड़ान नहीं थी।’’

इसे भी पढ़ें: सिख धर्म का महान व पवित्र ग्रंथ है श्री गुरु ग्रंथ साहिब, जानिये इससे जुड़ा इतिहास

उस समय चालक दल के सदस्यों ने उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के अंदर एक चमगादड़ को उड़ते देखा था। पायलटों ने हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी जानकारी दी और विमान को वापस लाया गया। विमान के उतरने के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया और अंदर कीटनाशक का छिड़काव किया गया जिससे चमगादड़ मारा गया।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट