स्वतंत्र देव सिंह को UP तो चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र का बनाया गया भाजपा अध्यक्ष

By अंकित सिंह | Jul 16, 2019

स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी का ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को यूपी बाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। स्वतंत्र देव सिंह अभी योगी सरकार में मंत्री भी हैं। मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

 

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष रहे महेंद्र नाथ पांडेय और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रहे रावसाहेब पाटिल दानवे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रीमंडल में शामिल किया जिसके बाद यह लगातार कहा जा रहा था कि इस प्रदेशों में भाजपा किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है। 

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh ने मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल पर हमले को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा

केजरीवाल के खिलाफ नारे लिखने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में दिखा: Delhi Police

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier: कोलकाता ने सनराइजर्स को 8 विकेट से रौंदा, केकेआर ने कटाया आईपीएल फाइनल का टिकट

Pune Car Accident: नाबालिग को शराब परोसने वाले दो रेस्तरां सील