स्वतंत्रदेव सिंह आज वाराणसी में, पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

By आरती पांडे | Jan 04, 2022

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की चुनावी सत्ता को किसी भी कीमत पर सभी राजनीतिक दल हासिल करना चाहते है, जैसे जैसे चुनाव पास आ रहा है, वैसे वैसे सभी दलों की तैयारियां भी तेज हो रही है, सभी पार्टियों के दिग्गजों का प्रदेश भर में दौरा जारी है, इसी क्रम में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह वाराणसी दौरे पर आ रहे है। अपने दौरे पर वह शिवपुर क्षेत्र के वरियासनपुर में पार्टी के पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे, एवं ओबीसी वोटरों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे, जिसके बाद वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि, आगामी विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य, जिले की आठों विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करना है, जिसके लिए सभी पार्टी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे है। पिछले पांच वर्षों में मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश का जमकर विकास किया है, और एक आर फिर से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा की, बीजेपी ने प्रदेश में 300+ सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करने में हम सफल होंगे।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच