अपनी बीवी की कसम खा कर कहो... सपा विधायक के सवाल पर योगी सरकार के मंत्री ने क्यों कही ये बात?

By अंकित सिंह | Aug 12, 2025

यूपी विधानसभा में विपक्षी विधायक ने सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से कहा कि मेरे गांव में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। सिंचाई मंत्री ने कहा कि अपनी पत्नी की कसम खाकर कहो कि आपके गांव में पानी नहीं पहुंचा। दरअसल, समाजवादी पार्टी के विधायक फहीम इरफान ने कहा कि जल जीवन मिशन को लेकर सदन में बैठे सभी विधायक दुखी हैं। उन्होंने यह भी कहा की हालत यह है कि प्रेशर इतना काम रहता है कि आधे घंटे में एक बाल्टी पानी भरता है। उन्होंने यह भी कहा कि जल जीवन मिशन आने के बाद से हैंडपंप की व्यवस्था बंद कर दी गई है। सपा विधायक ने कहा कि पहले रोड तोड़े और फिर पानी के टैंक बनवाए गए। चाहे मामला अयोध्या का हो या बरेली का हो या सीतापुर का, प्रदेश में कई जगह पानी की टंकियां गिर गई है। हालत बहुत बुरे हैं ।

जवाब में फहीम इरफान में कहा कि सिर्फ मेरे गांव पर आने से पहले मंत्री बीवी की कसम की बात ना करें। एक जिले की जांच कर लें। यह बीवी की कसम खाने की बात कह रहे हैं। मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा। उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने मंगलवार को विधानसभा में फतेहपुर प्रकरण पर कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है और कानून अपना काम करेगा। खन्‍ना ने कहा कि जो भी कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसको न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंड जरूर मिलेगा। विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्‍नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने फतेहपुर जिले के एक मकबरे का मामला उठाया और इस पर सरकार का पक्ष जानना चाहा। 

इसे भी पढ़ें: 'मानसिक संतुलन खो बैठे थे भगवान राम...', तमिलनाडु के कवि की टिप्पणी से मचा बवाल, बीजेपी का फूटा गुस्सा

दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को फतेहपुर जिले में एक मकबरे में घुसकर हंगामा किया और दावा किया कि यह एक मंदिर स्थल है, जहां उन्हें प्रार्थना करने का अधिकार है। हंगामा करने वालों का दावा था कि जिस जगह पर कई सदी पुराना नवाब अबू समद का मकबरा स्थित है, वहां पहले कभी मंदिर हुआ करता था। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के आरोप में 150 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है। उप्र सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे पर सदन में जवाब देते हुए कहा, इस मामले से सरकार का किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं है। हम इस बात का पूरी तरह से खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर कोतवाली में 11 अगस्त की शाम को 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और कानून अपना काम करेगा। 

प्रमुख खबरें

Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज

आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?

Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़