गोवा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण 23-25 मार्च के बीच होगा : पार्टी नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

पणजी। गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच होने की संभावना है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के पर्यवेक्षक सोमवार को राज्य में पहुंचेंगे, जिसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कभी कश्मीरी पंडितों के लिए लड़े थे बाला साहेब ठाकरे, अब The Kashmir Files की कहानी को झूठा बता रही शिवसेना

तानावडे ने कहा, ‘‘नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 23 से 25 मार्च के बीच होने की संभावना है।’’ साथ ही, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई बम्बोलिम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होने वाले एक समारोह में नए मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

एक सवाल के जवाब में तानावडे ने कहा कि नए मुख्यमंत्री की घोषणा पार्टी विधायकों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि गोवा में नयी सरकार के गठन को रोक दिया गया है, क्योंकि इसे अन्य राज्यों के साथ किया जाना है, जहां भाजपा ने अपनी सत्ता बरकरार रखी है। सावंत और उनकी पार्टी के सहयोगी विश्वजीत राणे ने शनिवार शाम को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जहां पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महासचिव बी एल संतोष भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 में Uditi Singh ने पुराने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, ब्रेकअप को बताया टर्निंग पॉइंट

Essar Group अमेरिका के Iowa में बनाएगा सबसे बड़ा Steel Plant, Donald Trump ने किया ऐलान

Kapil Dev ने Virat Kohli के जज्बे को किया सलाम, 15000 ODI रन बनाने पर सराहा

India US Trade Agreement से मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध, बोले S Jaishankar