Swelling On Face: चेहरे पर इन वजहों से आ सकती है सूजन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

By अनन्या मिश्रा | Oct 15, 2024

कभी-कभी जब आप सुबह सोकर उठते हैं, तो आपको अपना चेहरा सूजा हुआ दिखाई देता है। हालांकि चेहरे पर आने वाली सूजन कई कारणों से भी हो सकती है। इसमें दांतों का काम, एलर्जी की प्रतिक्रिया और एडिमा जैसी स्थितियां शामिल हैं। अधिकतर फेस पर होने वाली सूजन मामूली होती है। चेहरे पर आने वाली मामूली सूजन आइस पैक का इस्तेमाल करने के बाद कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Protein Deficiency: शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

चेहरे पर सूजन होने की वजह

मोटापा

मोटापे की वजह से भी अक्सर फेस पर सूजन आ सकती है। क्योंकि मोटापे से फेस पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो सकती है। इसको 'चांद मुख' भी कहा जाता है।

सेल्युलाइटिस

सेल्युलाइटिस एक जीवाणु संक्रमण होता है, जो कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में आम होता है। इस संक्रमण की वजह से मवाद बनता है और यह स्किन के ऊतकों को नष्ट कर देता है। इससे सूजन हो जाती है।

एलर्जी

कुछ खाद्य पदार्थों, दवाओं या फिर धूल से हुई एलर्जी भी आंखों, चेहरे या होंठ के आसपास सूजन की वजह बन सकती है। शरीर के अंगों की सूजन एलर्जी के खिलाफ शरीर को लड़ने का तरीका है।

जले का निशान

जलन, चोट या फिर चेहरे की चोट के निशान भी आपका फेस फूला हुआ दिखा सकता है। क्योंकि रक्त प्रवाह घायल क्षेत्र की तरफ बढ़ता है।

एंजियोएडेमा

एंजियोएडेमा एक स्किन की स्थिति है, जो स्किन के नीचे सूजन की वजह बनती है। आमतौर पर यह एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण होता है।

थायराइड की समस्या

बता दें कि फूला हुआ या सूजा हुआ चेहरा थायराइड विकार के आम लक्षणों में से एक है। शोध के मुताबिक गाल पर सूजन होना थायराइड की समस्या का भी एक लक्षण हो सकता है।

प्रमुख खबरें

अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां? सरकार ने Motor Vehicle Rules में बदलाव का Draft किया जारी

UAE का OPEC से Exit: सऊदी अरब की बादशाहत को चुनौती, Pakistan की बढ़ीं मुश्किलें।

Canada में बजा भारत का डंका, Dr. Reddys की सस्ती Ozempic दवा को मिली मंजूरी

Puducherry Exit Poll में Congress को बड़ा झटका, NDA की सत्ता में वापसी की मज़बूत भविष्यवाणी