19 साल की इगा स्वियातेक ने रचा इतिहास, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

पेरिस। फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रचने वाली पोलैंड की 19 साल की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगी। स्वियातेक ने गुरुवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की क्वालीफायर नादिया पोदोरोस्का को 6-2 6-1 से शिकस्त दी। फाइनल मे उनका सामना आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन से होगा, जो पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची है। स्वियातेक 1975 के बाद शुरू हुई डब्ल्यूटीए कम्प्यूटर रैंकिंग के बाद रोलां गैरां के महिला फाइनल में पहुंचने वाली सबसे निचली रैंकिंग की खिलाड़ी बन गयी हैं। उनकी रैंकिंग 54 है। वह ओपन युग में सातवीं गैर वरीय खिलाड़ी हैं जो फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत