झारखंड-ओडिशा के बाद अब Swiggy इस राज्य में करेगी शराब की होम डिलिवरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

नयी दिल्ली। ‘ऑनलाइन’ खाने के सामान की बुकिंग की सुविधा देने वाली स्विगी ने झारखंड और ओड़िशा के बाद अब पश्चिम बंगाल में कोलकाता तथा सिलीगुड़ी में शराब की घरों तक आपूर्ति शुरू की है। कंपनी की जल्दी ही राज्य के दूसरे शहरों में यह सेवा शुरू करने की योजना है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि स्विगी अपनी मौजूदा प्रौद्योगिकी और ‘लॉजिस्टिक’ का उपयोग सामाजिक दूरी समेत अन्य दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने में कर रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि स्विगी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच दुकानों पर भीड़ कम करने के इरादे से शराब की घरों तक आपूर्ति शुरू की है। उसने कहा, ‘‘झारखंड और ओड़िशा में सफल शुरूआत के बाद अब हमने पश्चिम बंगाल में शराब की घरों तक डिलिवरी शुरू की है।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह