Swiggy ने 50 से अधिक शहरों में Eat Right की शुरुआत की, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों पर नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

स्विगी ने सोमवार को ईट-राइट नाम से एक नई श्रेणी शुरू करने की घोषणा की है, जो 50 से अधिक शहरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपयोगकर्ताओं को लक्षित करती है। इस पहल के तहत एक ही स्थान पर उच्च प्रोटीन, कम कैलोरी और बिना अतिरिक्त चीनी वाले भोजन जैसे सेहतमंद विकल्प दिए जाएंगे।

ईट-राइट के जरिये दो लाख से अधिक रेस्तरां के 18 लाख से अधिक व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्विगी के उपाध्यक्ष (खाद्य रणनीति, ग्राहक अनुभव और नई पहल) दीपक मालू ने कहा, ईट-राइट के साथ हम ऐसे भोजन के विकल्प दे रहे हैं जो उपयोगकर्ताओं के नियमित ऑर्डर में आसानी से फिट हो जाते हैं।

स्पष्ट वर्गीकरण की वजह से यह चुनाव करने की दुविधा को दूर करता है और भोजन में स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को जोड़ता है। स्विगी ने बयान में कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भोजन पर बढ़ते उपभोक्ता ध्यान को देखते हुए उसके साझेदार ब्रांड भी नए उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus