क्या चुनाव से पहले कांग्रेस से खफा हो गए हरीश रावत ? बोले- बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है !

By अनुराग गुप्ता | Dec 22, 2021

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी से नाराजगी जताते हुए विश्राम लेने की बात कही है। हरीश रावत ने 'चुनाव रूपी समुद्र' हैशटैग के साथ ट्वीट किया कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है। 

इसे भी पढ़ें: देवभूमि में शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, जेपी नड्डा बोले- हमारी सरकार में खुले रहते हैं सभी रास्ते 

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा कि फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है 'न दैन्यं न पलायनम्' बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच देखने को मिल सकता है।

प्रमुख खबरें

Madras High Court: कॉजपा नेता सौरभ दास की पृष्ठभूमि जांच याचिका पर केंद्र को नोटिस

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी

Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नेपाल से जुड़े हैं तार...कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर मद्रास HC का बड़ा एक्शन, जानें सरकार को क्या नोटिस जारी किया