बीमारी के कारण पैरालंपिक की एक स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले पाएंगो तैराक जाधव: अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

तोक्यो। तैराक सुयश जाधव शुक्रवार को पैरालंपिक खेलों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7 स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि उन्हें सर्दी लगी है और उनके गले में खराश है। भारतीय दल के मिशन प्रमुख गुरशरण सिंह ने गुरुवार को कहा कि जाधव मौसम बदलने से बीमार हो गए हैं और डॉक्टरों ने उन्हें शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा नहीं पेश करने की सलाह दी है। उसकी कोविड-19 रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आई है। गुरशरण ने पीटीआई से कहा, ‘‘जाधव को ठंड लगी है और उसके गले में खराश है। डॉक्टरों ने कहा है कि उसे आराम करना चाहिए। इसलिए हमने फैसला किया है कि वह कल स्पर्धा में हिस्सा नहीं लेगा लेकिन वह अन्य दो स्पर्धाओं के लिए ठीक हो जाएगा। ’’

प्रमुख खबरें

संगरूर में Gulzar Singh सुसाइड केस पर Congress का प्रदर्शन, मंत्री Harpal Cheema के इस्तीफे की मांग

UPI शुल्क पर कांग्रेस के दावों को BJP ने बताया फर्जी, कहा ग्राहकों पर नहीं लगेगा MDR चार्ज

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप