दक्षिण अफ्रीका में शिविर लगाने की योजना बना रहा है भारतीय तैराकी महासंघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) अपने तैराकों के लिये मार्च में दक्षिण अफ्रीका में शिविर लगाने की योजना बना रहा है लेकिन यह देश में कोविड-19 हालात पर निर्भर करेगा। दस सीनियर और इतने ही जूनियर तैराकों का ग्रुप (20 तैराक) प्रिटोरिया या स्टेलेनबॉश के हाई परफोरमेंस सेंटर में ट्रेनिंग करेंगे और वे डरबन में होने वाली फिना क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। एसएफआई महासचिव मोनल चोकसी ने कहा, ‘‘टीम मार्च में किसी समय जायेगी और अंतिम टूर्नामेंट 29 मई के करीब है इसलिये तैराक वहीं ट्रेनिंग करेंगे और प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर