स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

इंडियन वेल्स। स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच ने शानदार फार्म जारी रखते हुए गुरूवार को पांचवीं रैंकिंग की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। विश्व रैंकिंग में नंबर सात पर रह चुकी बेलिंडा ने कैरोलिना को 6-3 4-6 6-3 से हराकर लगातार 12 मैचों में जीत का सफर जारी रखा। बेलिंडा ने इनमें से छह जीत शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ हासिल की है जिसमें चौथे दौर में इंडियन वेल्स की गत चैम्पियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका पर 6-3 6-1 की जीत भी शामिल है। 

पिछले महीने दुबई में चार साल बाद अपना पहला खिताब जीतने वाली बेलिंडा का सामना फाइनल में जगह बनाने के लिये सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स और दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता एंजलिक कर्बर के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक