आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन करेगा स्विट्जरलैंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

बर्न। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्विट्जरलैंड के अपने समकक्ष यूली मौरेर के साथ शुक्रवार को बैठक में कहा कि भारत दशकों से राज्य प्रायोजित आतंकवाद का पीड़ित रहा है जिसके बाद स्विट्जरलैंड ने सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करने के लिए अपना समर्थन जताया। राष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया कि कोविंद और मौरेर के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर चुनौती है।

कोविंद ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का जिक्र करते हुए स्विट्जरलैंड के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि भारत दशकों से राज्य प्रायोजित आतंकवाद का पीड़ित रहा है। सचिवालय ने कहा कि स्विट्जरलैंड ने सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने में अपना समर्थन व्यक्त किया। भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक एवं तकनीकी संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे को लेकर दुनिया पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत पर विश्वास करती है: पाक मंत्री

दोनों देशों ने जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं तकनीकी गठबंधन और लुसाने विश्वविद्यालय में हिंदी पीठ के नवीनीकरण के संबंध में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद कोविंद ने भारत-स्विट्जरलैंड व्यापार गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एवं स्विट्जरलैंड के स्टार्टअप को गठजोड़ करना चाहिए, ताकि वे एक-दूसरे की मदद कर सकें। आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की तीन राष्ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में कोविंद ने कहा कि स्विट्जरलैंड अत्याधुनिक तकनीक का गढ़ है और भारत विश्वस्तरीय मानव पूंजी पैदा कर रहा है। इस तरह ‘‘दोनों अर्थव्यवस्थाएं एक दूसरे की पूरक हैं’’।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव