चाकू से हमले की घटना के बाद फिर खुला सिडनी का शॉपिंग मॉल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में वह शॉपिंग मॉल बृहस्पतिवार को आम जनता के लिए फिर से खुल गया जहां चाकू से हमले की घटना में छह लोग मारे गए थे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पाकिस्तान के उस प्रवासी सुरक्षाकर्मी को नागरिकता देने पर विचार करने की बात कही है जो हमलावर का मुकाबला करने के दौरान घायल हो गया था। सिडनी के ‘वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन’ में शनिवार को हुए हमले के बाद पिछले तीन दिन में शहर में चाकू से हमले की दो और घटनाएं हुईं जिससे लोग स्तब्ध हैं। 

अल्बानीज ने कहा कि उनकी सरकार ताहा को नागरिकता देने पर विचार करेगी। वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल बृहस्पतिवार को फिर से खुल गया लेकिन ‘‘सामुदायिक चिंतन दिवस’’ पर दुकानें बंद रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक में कारोबार शुक्रवार को फिर से शुरू होगा तथा सुरक्षा के और कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत