धर्म कुछ भी हो लेकिन…पहलगाम में पर्यटकों को बचाने के लिए भिड़ गया सैयद हुसैन शाह, फिर आतंकियों ने बरसा दी गोली

By अभिनय आकाश | Apr 23, 2025

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब तक कई सारी दर्दनाक कहानियां सामने आई। बताया गया कि आर्मी/पुलिस की यूनिफॉर्म पहने 5 आतंकी घास के मैदान में घुसे और गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने धर्म पूछकर पुरुषों को ही निशाना बनाया। घायल एक महिला की माने तो उनके पति को इसलिए मारा गया क्योंकि वे मुसलमान नहीं थे। हमले में मारे गए कर्नाटक के मंजूनाथ की पत्नी ने बताया कि जब उन्होंने आतंकियों से बोला कि मुझे भी मार दो, तब आतंकी बोला कि तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। यह पर्यटकों पर 25 साल का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। 

इसे भी पढ़ें: Pahalgam terror attack: चीन, पाकिस्तान के साथ खड़ा है? बीजिंग-इस्लामाबाद के रिएक्शन की टाइमिंग जबरदस्त है

सैयद आदिल हुसैन शाह एक घुड़सवार थे और अपने परिवार के लिए अकेले कमाने वाले थे। वह उन 26 लोगों में शामिल थे जिन्होंने घातक पहलगाम आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। मीडिया से बात करते हुए अपने बेटे की मौत के बारे में बताते हुए उनकी मां फूट-फूट कर रो पड़ीं। सैयद आदिल हुसैन शाह की मां ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। अपने बेटे की मौत पर शोक जताते हुए सैयद आदिल हुसैन शाह की मां ने कहा कि वह रोती हुई आवाज और आंखों में आंसू लिए हुए कहती हैं। वह हमारा एकमात्र सहारा था। वह घुड़सवारी करता था और परिवार के लिए पैसे कमाता था। अब हमारे लिए कोई और नहीं है जो हमें सहारा दे सके। हमें नहीं पता कि उसके बिना हम क्या करेंगे।

प्रमुख खबरें

PoJK में मानवाधिकार हनन पर UK में आक्रोश, London की सड़कों पर उतरे कश्मीरी प्रदर्शनकारी

Afghanistan में Pakistan की बमबारी पर Zabihullah Mujahid की चेतावनी, देंगे करारा जवाब

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 Medals, 22 सितंबर को इनपर रहेगी नजर

Delhi Riots मामले में Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सुनवाई टली, 30 सितंबर को अगली तारीख