एसवाईएल विवाद: अभय और इनेलो के कार्यकर्ता जेल से रिहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2017

पटियाला। सतलज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर पिछले सप्ताह गिरफ्तार किये गये इनेलो नेता अभय चौटाला को पार्टी के 72 कार्यकर्ताओं के साथ आज यहां जेल से रिहा कर दिया गया। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धारा 144 का उल्लंघन करने और एसवाईएल नहर की खुदाई करने के इरादे से पंजाब में प्रवेश करने के प्रयास पर हरियाणा पंजाब सीमा के शंभू बैरियर के नजदीक गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

पुलिस आग्रह को मंजूरी प्रदान करते हुये एसडीएम हरप्रीत सिंह साधु ने इनेलो कार्यकर्ताओं की रिहाई के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनकी रिहाई के बाद इन्हें तीन पुलिस वाहनों में जेल से चंडीगढ़ ले जाया गया। इन कार्यकर्ताओं को अन्य कैदियों से अलग तीन अलग बैरकों में रखा गया था। इससे पहले राजपुरा एसडीएम ने पार्टी के दो सांसदों, 18 वर्तमान विधायकों सहित 73 इनेलो कार्यकर्ताओं को 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

 

एसवाईएल नहर विवाद पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे से जुड़ा है। इस पर हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने अन्य राज्यों के साथ जल बंटवारा समझौता को समाप्त करने के पंजाब सरकार के फैसले को असंवैधानिक करार दिया था।

 

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज