सीरियाई सेना अधिकारी का आरोप, वायुसेना के अड्डे पर हमले में इजराइल का है हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

दमिश्क। सीरिया की वायु सेना ने मंगलवार रात उसके वायुसैन्य अड्डे पर इजराइल द्वारा किए अधिकतर हवाई हमलों को नाकाम कर दिया। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि हमले रात 10 बजे के बाद होम्स प्रांत स्थित टी-4 वायुसैन्य अड्डे पर हुए।

अधिकारी ने बताया कि हमले से वायुसैन्य अड्डे को नुकसान पहुंचा है। अधिकतर रॉकेटों को बीच में ही गिरा दिया गया था हालांकि चार निशाने पर गिरे। इजराइल की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इजराइल ने ईरानी बलों और हजबुल्ला बलों को निशाना बनाते हुए सीरिया में कई हवाई हमले किए हैं।

इसे भी देखें- Brexit deal पर लगी British संसद की सील, समझिये क्या है पूरा मामला

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश