अमेरिका में चर्च पर हमले की साजिश रचने के संदेह में सीरियाई शरणार्थी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बुधवार को पेनसिल्वेनिया के एक गिरजाघर पर कथित रूप इस्लामिक स्टेट समूह के नाम पर हमले की साजिश रचने के संदेह में सीरिया के एक शरणार्थी को गिरफ्तार किया गया है। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी है। सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमर्स और पिट्सबर्ग के संघीय अभियोजक स्कॉट ब्रैडी ने एक बयान में कहा कि मुस्तफा मूसाब एलोवेरम (21), अगस्त 2016 में सीरिया से शरणार्थी के रूप में अमेरिका आया था।

वह पिट्सबर्ग के निकटवर्ती नॉर्थ साइड में एक गिरजाघर को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। एफबीआई के आतंकवाद विरोधी विभाग के अधिकारी माइकल मैकगार्टी ने बयान में कहा कि अदालती दस्तावेज दर्शाते हैं कि मुस्तफा ने आईएसआईएस के नाम पर एक गिरजाघर पर हमले की योजना बनाई थी, जिससे कई लोग हताहत हो सकते थे। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी अधिकारियों ने फिलाडेल्फिया के एक जहाज से 16 टन कोकीन जब्त की

यह भी देखें-

प्रमुख खबरें

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,