हसी ने कहा- T20 वर्ल्ड कप कहीं और हो, भारत जाने को लेकर नर्वस होंगी टीमें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

सिडनी।आईपीएल बायो बबल में कोरोना पॉजिटिव पाये गए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने इस साल के आखिर में टी20 विश्व कप यूएई में कराने की हिमायत करते हुए कहा कि टीमें कोरोना संकट से जूझ रहे भारत जाने को लेकर नर्वस होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच रहे हसी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। कोरोना के कई मामले आने के बाद आईपीएल का यह सत्र स्थगित कर दिया गया। हसी ने सिडनी लौटने के बाद ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा ,‘‘ भारत में टूर्नामेंट खेल पाना काफी मुश्किल होगा। ’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम आईपीएल की आठ टीमों की बात कर रहे हैं और टी20 विश्व कप में भी शायद इतनी ही टीमें होंगी। मेजबान शहर अधिक होंगे। जैसा कि मैने पहले ही कहा कि अलग अलग शहरों में खेलने से जोखिम बढ जायेगा।’’

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए