बाउचर ने टी20 विश्व कप से दक्षिण अफ्रीका के बाहर होने पर कहा, यह कड़वा घूंट पीने की तरह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

शारजाह। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि खराब नेट रन रेट के कारण टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर होना कड़वा घूंट पीने की तरह है। टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का प्रबल दावेदार था लेकिन अपने पांच में से चार मुकाबले जीतने के बावजूद टीम शीर्ष चार में जगह नहीं बना सकी। अपने अंतिम ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रन से हराया लेकिन यह टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाने के लिए काफी नहीं था।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका जीतकर भी बाहर, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में

दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले मैच में नौ विकेट पर 118 रन के स्कोर का लगभग बचाव कर ही लिया था लेकिन अंतत: टीम को टूर्नामेंट की अपनी एकमात्र हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम के पास बांग्लादेश के खिलाफ अपने नेट रन रेट में सुधार का मौका था। टीम ने हालांकि 85 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 13.3 ओवर लिए। अगर टीम आठ ओवर के भीतर लक्ष्य हासिल कर लेती तो चीजें अलग हो सकती थी। बाउचर हालांकि टूर्नामेंट में टीम के अच्छे प्रदर्शन से खुश हैं और उनका मानना है कि इससे टीम को फायदा होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस टीम को पता है हम सफर पर निकले हैं, हम ऊपर की ओर जा रहे हैं, हम सफर के दौरान सीख रहे हैं। यह हमारा सर्वश्रेष्ठ नहीं है।’’ बाउचर ने कहा, ‘‘इन मैचों से हमें काफी फायदा होगा क्योंकि जैसा कि मैंने कहा, हम प्रत्येक मैच दबाव में खेले। संभवत: यह ऐसी चीज है तो अतीत में बड़े, दबाव वाले मैचों में खेलते हुए हमने काफी अच्छी तरह नहीं की और हमने इस प्रतियोगिता में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।’’ दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया और पहले मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड को हराया।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा