टी20 विश्व कप: अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हराया, मुजीब ने 5 और राशिद ने चटकाए 4 विकेट

By अनुराग गुप्ता | Oct 25, 2021

शारजाह। टी20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप-दो में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने महज 60 रनों में ही विपक्षी टीम को ऑलआउट कर 130 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को 191 रनों का लक्ष्य दिया और फिर मुजीब उर रहमान और राशिद खान की फिरकी ने स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का सिलसिला शुरू किया। 

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने सबसे किफायदी गेंदबाजी की। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। जबकि राशिद खान ने  2.2 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि नवीन उल-हक एक मात्र तेज गेंदबाज रहे जिन्हें विकेट मिला।

ओपनर्स ने की अच्छी शुरुआत

सलामी बल्लेबाज हजरातुल्लाह जजई और मोहम्मद शहजाद ने अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। हालांकि मोहम्मद शहजाद 15 गेंदों पर 22 रन ही बना पाए। एक तरफ जजई छोर संभाले हुए थे लेकिन वो भी अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 30 गेंद में 44 रन की धुंआधार पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट गए।  

इसे भी पढ़ें: भारत पर ऐतिहासिक जीत के बाद न्यूजीलैंड से बदला चुकता करने उतरेगा पाकिस्तान 

सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद अनुभवी जादरान और गुरबाज ने बखूबी जिम्मा संभाला। गुराबाज ने 37 गेंद में 46 रन की पारी खेलकर अफगानिस्तान को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। वहीं जादरान ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शरीफ की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दिया। कप्तान मोहम्मद नबी 11 रन बनाकर नाबाद रहे।  

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट