टी20 विश्व कप: कमजोर ऑस्ट्रेलिया के साथ बुलंद साउथ अफ्रीका का होगा मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं सभी की निगाहें

By अनुराग गुप्ता | Oct 22, 2021

दुबई। टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए की टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले के साथ सुपर-12 का आगाज होगा। अभ्यास मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने अपनी दाबेदारी पेश की। तीन नंबर पर मिशेल मार्श का प्रदर्शन शानदार रहा। ऐसे में स्टीव स्मिथ की दावेदारी कमजोर हो सकती है और उन्हें एकादश में जगह मिले, ऐसा जरूरी भी नहीं।   

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 तारीख को होने वाले महामुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 5 गेंदबाजोंं के साथ मैदान पर उतर सकती है। ऐसे में चोट से उबरे मार्कस स्टोइनिस भी दिखाई दे सकते हैं। वो न सिर्फ गेंद से कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं बल्कि बल्ले से बड़े-बड़े शार्ट्स खेलने में भी माहिर हैं।

मार्कस स्टोइनिस के अलावा धुंआधार ऑलराउंडर  ग्लेन मैक्सवेल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हाल ही में खत्म हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ग्लेन मैक्सवेल ने 14 पारियों में 144 के स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए थे। जिसमें 6 अर्धशतकीय पारी भी शामिल हैं।

पिछले कुछ मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का मध्यक्रम लड़खड़ाता हुआ दिखाई दे रहा था। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म कंगारुओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

तजुर्बेदार पर रहेगा सारा दारोमदार 

साउथ अफ्रीका की बात करें तो सारा दारोमदार क्विंटन डी कॉक के कंधों पर रहने वाला है। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी और इस सीरीज में अपनी टीम की तरफ से क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक रन बनाए थे। वहीं साल 2021 के टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्विंटन डी कॉक तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 10 मुकाबलों में 56.87 के औसत से 455 रन बनाए थे। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मुकाबले में रस्सी वैन डेर ड्यूसेन ने अपना दमखम दिखाते हुए नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी और उन्हीं के कंधों पर मध्यक्रम का भार दिखाई देगा। इसके अलावा कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया पर गेंदबाजी का दारोमदार रहने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: धोनी का टीम इंडिया के साथ जुड़ना जीत की गारंटी से कम नहीं, आंकड़े बता रहे माही क्यों हैं महत्वपूर्ण 

संभावित अंतिम एकादश:-

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी , रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती