टी20 विश्व कप 2022 के क्वालीफाइंग दौर के लिए इन दो टीमों का होगा महामुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

दुबई। बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में सीधा प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है लेकिन दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और पूर्व विजेता श्रीलंका को अतिरिक्त क्वालीफाइंग दौर खेलना होगा। अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण के स्वत: क्वालीफायर मौजूदा टी20 विश्व कप के विजेता और उप विजेता के अलावा अगली छह शीर्ष रैंकिंग वाली टीमें होंगी। शनिवार को हुए मुकाबलों तक रैंकिंग के आधार पर शीर्ष छह टीमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया हैं जिनका 15 नवंबर की समय सीमा तक इन स्थानों से नहीं खिसकना तय है। शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद गत चैंपियन वेस्टइंडीज आईसीसी टी20 रैंकिंग 10वें स्थान पर खिसक गया है जबकि श्रीलंका नौवें स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद