Lockie Forguson: टी20 में 4 मेडन ओवर फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज बने लॉकी फर्ग्यूसन, जानें सबसे पहले किसने किया था कमाल

By Kusum | Jun 18, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 39वां मुकाबला न्यूजीलैंड और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला गया। हालांकि, दोनों ही टीमें सुपर-8 में जगह बनाने में कामयाब नहीं पाई हैं। न्यूजीलैंड ने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया, लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा लॉकी फर्ग्यूसन की शानदार गेदंबाज की हो रही हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल कर दिया, इस मैच में लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने स्पेल में तीन विकेट चटकाए। 

33 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपनी पहली ही गेंद पर पापुआ न्यू गिनी के कप्तान असद वाला को 6 रन पर आउट कर धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अगले बल्लेबाज को भी रन नहीं बनाने दिया और पावरप्ले में ही पहला मेडन ओवर फेंक डाला। 

फिर उन्हें पावरप्ले के बाद ओवर फेंकने का मौका मिला, फर्ग्यूसन ने फिर से किफायती गेंदबाजी करते हुए एक और मेडन ओवर फेंका। 12वें ओवर में फर्ग्यूसन ने वापसी की और वह 17 रन बनाने वाले चार्ल्स अमिनी का विकेट लेने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने 14वें ओवर में चैड सोपर को आउट कर अपना तीसरा विकेट मेडन पूरा किया।

प्रमुख खबरें

बिना Oven के सिर्फ भाप में बनाएं बंगाली Bhapa Doi, मुंह में घुल जाएगा इसका स्वाद

सपा सांसद Ramashankar Rajbhar का सुभासपा प्रमुख पर वार, बोले- 2027 चुनाव में नहीं चलेगी ब्लैकमेलिंग

Kiran Deo ने Bastar बाढ़ पर CR Paatil को लिखा पत्र, विशेष राहत पैकेज मांगा

2-9 से 10-9! Sujeet Kalkal ने आखिरी 11 सेकेंड में पलट दिया पूरा मुकाबला, जीता गोल्ड