T20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, नीशम के सामने फेल हुए इंग्लैंड के गेंदबाज

By अनुराग गुप्ता | Nov 10, 2021

अबुधावी। टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 16वें ओवर तक इंग्लैंड ने मुकाबले में अपनी पकड़ बना रखी थी लेकिन ग्लेन फिलिप का विकेट चटकाने के साथ ही दबाव में आ गई। जिमी नीशम ने 11 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाकर मैच पलट दिया। 

इसे भी पढ़ें: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में प्रबल दावेदार पाकिस्तान की भिड़ंत आस्ट्रेलिया से होगी

इंग्लैंड को मिली अच्छी शुरुआत

टॉस गंवाने के बावजूद इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की और 4 विकेट गंवाकर इंग्लैंड ने 166 रन बनाए। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जोस बटलर ने 24 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। लेकिन मोईन अली और डेविड मलान की तूफानी पारी ने इंग्लैंड के स्कोर को गति देने का काम किया। मोईन अली ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। जबकि डेविड मलान 30 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बना पाने में कामयाब हुए।

प्रमुख खबरें

सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई