भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, कोहली की अगुवाई में टीम हारी है सभी ICC मुकाबले, क्या इस बार टूटेगा यह भ्रम ?

By अनुराग गुप्ता | Oct 18, 2021

दुबई। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई भारतीय क्रिकेट टीम आगामी टी20 विश्व कप के लिए तैयार है लेकिन आंकड़े डराने वाले हैं। साल 2017 में भारत ने विराट कोहली की अगुवाई में पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले का सामना किया था। इस दौरान भारत ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 124 रनों से मात दे दी थी लेकिन फाइनल मुकाबले में बाजी पलट गई। 

साल 2017 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान का सामना किया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रख दिया। जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 158 रनों पर ही सिमट गई। फखर जमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसने 106 गेंद में 114 रनों की पारी खेली थी।

इसी के साथ ही विराट कोहली का चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने का सपना टूट गया। इसके बाद विराट कोहली के तब के भारतीय टीम के हेड कोच रहे अनिल कुंबले के साथ विवाद शुरू हो गए थे। 

2019 विश्व कप में भी मिली हार

साल 2011 के बाद भारत को एक बार फिर से विश्व कप का खिताब जीतने का दावेदार माना जा रहा था। विराट की अगुवाई में टीम विश्व कप खेलने के लिए तैयार थी। खिलाड़ी भी फॉर्म में थे और विराट के पास एम एस धोनी का अनुभव भी मौजूद था। तभी तो 9 मुकाबलों में एक हार के साथ टीम प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर मौजूद थी लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत का सपना तोड़ दिया। यही एकमात्र मुकाबला था जिसमें सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला। उनका बल्ला न चल पाना मानो टीम के लिए हार का सबब बना। उन्होंने विश्व कप 2019 में 5 शतकीय पारी खेली थी। 

इसे भी पढ़ें: Warm-Up match के साथ टीम इंडिया करेगी विश्व कप में अपने अभियान का आगाज, जानिए कब-कब है भारत के मुकाबले 

न्यूजीलैंड ने फिर तोड़ा विराट का सपना

भारतीय टीम के पास मौका था विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने का। लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबले में भारत कुछ खास नहीं कर पाया। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम पहली बार में ही आईसीसी के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई थी लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

साधारण शब्दों में कहें तो विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम अभी तक कोई भी आईसीसी मुकाबलों को अपने नाम नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं विराट कोहली टी-20 विश्व कप के बाद छोटे फॉर्मेट की कप्तानी से खुद को अलग कर देंगे। उन्होंने खुद इसका ऐलान किया था।

प्रमुख खबरें

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: चक्रवात Arnab, PM Modi का संबोधन और बड़ी खबरें

Ministry of Corporate Affairs ने NCLT और NCLAT को पूरी तरह Hijack कर लिया है, CJI Surya Kant ने Modi सरकार पर की बेहद कड़ी टिप्पणी

मोदी जी 3 बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे, लखनऊ में बोले शाह- गंगोत्री से गंगा सागर तक भगवा ही भगवा दिखाई देता है

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम