न्यूयॉर्क की पिच को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने ICC पर साधा निशाना, कहा- वर्ल्ड कप का मजा किरकिरा...

By Kusum | Jun 06, 2024

न्यूयॉर्क का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल पिच को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम ने पहले यहां टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म अप मैचा खेला और 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत भी यहीं से की। हालांकि, टीम इंडिया अपने दोनों मुकाबले जीती लेकिन इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो रहा है। 

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर कहा कि, असल में आप क्रिकेट को न्यूयॉर्क लेकर आए हो, तो ऐसा लेकर आए कि एंटरटेनिंग हो। दर्शक खुश हों या फिर अमेरिकन आए तो उनको मजा आए। ये तो फिर कोई मजे वाले मैच नहीं हुए। अगर ये विकेट एडिलेड से आए हैं तो एडिलेड जैसे होने चाहिए थे। जहां रन बनते हैं, ये तो वर्ल्ड कप का मजा किरकिर हो गया, मुझे ऐसा लगता है। 

वहीं सहवाग ने पिच को लेकर कहा कि, अगर ये पिच भारत में होती और टनिंग ट्रैक होता तो इसकी कड़ी निंदा होती। यहां भी वही निंदा होनी चाहिए। मैच में कुछ ऐसा था ही नहीं, क्योंकि 90 रन पर टीम ऑलराउंडर हो गई और पूरे 16 ओवर टीम ने बल्लेबाजी की। मेरे ख्याल से इस पिच की निंदा होनी चाहिए, क्योंकि टी20 फॉर्मेट ऐसा फॉर्मेट है जो एंटरटेनमेंट देता है। 

प्रमुख खबरें

RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला

Sensex में 417 अंकों की गिरावट, Nifty भी 23,873 पर फिसला

हीरे से लेकर हथियारों तक, Belgium के साथ मिलकर Modi ने Europe के लिए बनाया बड़ा गेम प्लान