T20 Worldcup 2022: इंग्लैंड ने जीता टॉस, किया फिल्डिंग का फैसला

By रितिका कमठान | Nov 10, 2022

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीत लिया है। इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आंकड़ों के मुताबिक इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। बता दें कि जो भी टीम सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबले जीतेगी वो 13 नवंबर को होने वाले टी20 वर्ल्डकप 2022 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेलेगी।

जानकारी के मुताबिल एडिलेड में जो टीम टॉस जीतती है उसका रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। बता दें कि इस मैदान पर कुल 11 मुकाबले खेले गए है। ये सभी मुकाबले उस टीम ने जीते हैं जिसने टॉस हारा है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए मैच का टॉस हारना अच्छा है। वहीं अगर भारतीय टीम की बात करें तो भारतीय टीम इस मैदान पर दो मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे जीत मिली है। भारत ने वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलिया को 37 रनों से इसी मैदान पर शिकस्त दी थी। इसके बाद इसी टूर्नामेंट के दौरान बांग्लादेश को भी भारत पांच रन से मात दे चुका है। इस मैदान पर भारत का स्कोर अच्छा रहा है।

माना जा रहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक जंग की उम्मीद है। इस मैच में विजयी होने वाली टीम ही 13 नवंबर को पाकिस्तान के साथ फाइनल में भिड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर