तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने दी 'शूटर दादी' चंदो तोमर को श्रद्धांजलि

By रेनू तिवारी | Apr 30, 2021

शूटर दादियों के नाम से मशहूर चंदो तोमर और प्रकाश तोमर के बारे में कौन नहीं जानता। दोनों ऐसे निशाना लगाती थी कि लोग देखकर दंग रह जाते थे। पर्दे में रहने वाली गांव की इन दो महिलाओं ने निशानेबाजी में इतिहास रचा। अब ये जोड़ी हमेशा के लिए बिछड़ गयी। कोरोना वायरस के संक्रमित चंदो तोमर का 30 अप्रैल 2021 को निधन हो गया। दोनों की जिंदगी पर हाल ही में फिल्म सांड की आंख बनीं थी। फिल्म सुपरहित थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

 

भूमि पेडनेकर ने चंद्रो तोमर के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। कुछ तस्वीरों में भूमि को चंद्रो की तरह कपड़े पहने हुए देखा गया है। उन्होंने लिखा कि शूटर दादी हमेशा के लिए हमें छोड़ कर चली गयी। आप बहुत याद आओगे हमेशा।

चंद्रो तोमर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए, तापसे ने लिखा, "प्रेरणा के लिए आप हमेशा हमारे साथ रहेंगी। आप उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा है जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी। तुषार हीरानंदानी की सांड की आंख में तापसी पन्नू ने प्रकाश तोमर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उत्तर प्रदेश के बागपत की  दो वरिष्ठ निशानेबाज भाभी चंदरो तोमर और प्रकाश तोमर की कहानी हैं, ये दोनों बच चर्चा में आयी जब इन्होंने 60 साल से ऊपर होने पर शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने कुछ निशानेबाजों को हराकर राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की, जो खेल के लिए अभ्यास कर रहे थे। चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को कोविड -19 का निधन हो गया। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती