Tokyo Olympics 2020: टेबल टेनिस खिलाड़ी ज्ञानशेखरन साथियान दूसरे दौर का मुकाबला हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

भारत के ज्ञानशेखरन साथियान तोक्यो ओलंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा के पुरूष एकल वर्ग के दूसरे दौर में निचली रैंकिंग वाले हांगकांग के लाम सियू हांग से सात गेम के करीबी मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। विश्व रैकिंग में 38वें स्थान पर काबिज साथियान ने 95वीं रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी पर एक समय 3 . 1 की बढत बना ली थी लेकिन आखिर में 3 . 4 से हार गए। पहले गेम में पिछड़ने के बाद साथियान ने वापसी की लेकिन उस लय को कायम नहीं रख सके। लियाम ने उन्हें 11 . 7, 7 . 11, 4 . 11, 5 . 11, 11 . 9, 12 . 10, 11 . 6 से हराया। अपना पहला ओलंपिक खेल रहे साथियान का इससे पहले लियाम के खिलाफ रिकॉर्ड 2 . 0 का था।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में