कोरोना काल में खूब बिकी Paracetamol की यह टेबलेट, कंपनी की जमकर हुई कमाई

By अंकित सिंह | Jan 22, 2022

विश्व के साथ-साथ भारत भी कोरोना वायरस महामारी की चपेट में पिछले 2 साल से ज्यादा वक्त से है। कोरोना महामारी के दौर में देश में दवाइयों की बिक्री ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े। इन सब के बीच एक ऐसा टेबलेट भी है जो कोरोना महामारी के दौर में बिक्री के बंपर रिकॉर्ड बनाएं। टेबलेट है डोलो 650 एमजी। विभिन्न मीडिया पोर्टल पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान डोलो 650 की 350 करोड़ गोलिया बिक चुकी हैं। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसके साथ ही यह आंकड़े यह भी बता रहे हैं कि महामारी के दौर में इसकी डिमांड कितनी रही। 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने कोविड-19 को लेकर दवाओं के उपयोग, उपचार पद्धतियों पर जारी किए संशोधित दिशानिर्देश

नंबर वन पर जीएसके की कालपोल रही जिसकी बिक्री 310 करोड़ रुपए की हुई। क्रोसिन छठे नंबर पर रही। दिसंबर 2021 के आंकड़ों पर नजर डालें तो डोलो 650 ने 28.9 करोड़ रुपए की टेबलेट बेची है जो कि दिसंबर 2020 के मुकाबले 61.45% ज्यादा है। डोलो 650 को पेरासिटामोल का दूसरा नाम दे दिया गया है। वर्ष 1973 में जीसी सुराणा द्वारा स्थापित माइक्रो लैब्स लिमिटेड डोलो 650 एमजी का प्रोडक्शन करती है। कंपनी में 9200 कर्मचैरा काम करते हैं जबकि टर्न ओवर 2700 करोड़ का है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर