ताइक्वांडो खिलाड़ी अरुणा पैरालंपिक के क्वार्टर फाइनल में हारीं, रेपेचेज दौर में किया प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

तोक्यो। भारत की अरूणिमा तंवर को तोक्यो पैरालंपिक की महिला ताइक्वांडो के44-49 किग्रा स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पेरू की चौथी वरीय एस्पिनोजा कारांजा के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन वह रेपेचेज दौर में जगह बनाकर पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। भारत की 12वीं वरीय अरूणिमा के पास पेरू की प्रतिद्वंद्वी का कोई जवाब नहीं था और उन्हें एकतरफा मुकाबले में 21-84 से हार झेलनी पड़ी। के44 वर्ग में वे खिलाड़ी होते हैं जिनका एक हाथ नहीं होता (या अंग के संचालन में समान समस्या) या पैर के आगे के हिस्से में दिक्कत होती है जिससे टखना उठाने की क्षमता प्रभावित होती है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा