ममता ने भाजपा को बताया बाहरी लोगों की पार्टी, बोलीं- धर्मनिरपेक्षता पर नफरत की राजनीति को नहीं होने देंगे हावी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2020

बोलपुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘बाहरी लोगों की पार्टी’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरूदेव रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि धर्मनिरपेक्षता पर कभी भी नफरत की राजनीति को हावी नहीं होने देगी। बोलपुर में एक रैली के दौरान बनर्जी ने विश्वभारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती को ‘भाजपा का आदमी’ बताया और कहा कि वह ‘‘इस कैंपस के भीतर विभाजनकारी और सांप्रदायिक राजनीति’ को बढ़ावा देकर विश्वविद्यालय की धरोहर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘जो महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरूषों का सम्मान नहीं करते, वे ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर कई दशक पहले ही ‘सोनार बांग्ला’ तैयार कर चुके हैं और हमें भाजपा के सांप्रदायिक हमलों से इस संस्थान को बचाने की जरूरत है।’’ 

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी