Tahawwur Rana Extradited: आ गया तहव्वुर राणा, अब आगे क्या होगा, मोदी का प्लान तैयार!

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2025

26/11 मुंबई आतंकी हमले का साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा अमेरिका से प्रत्यर्पित होने के बाद एक विशेष विमान से भारत आ गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उसे एनआईए द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसका मेडिकल टेस्ट होगा। एनआईए की टीम तहव्वुर राणा से पूछताछ करेगी। सवालों की एक लंबी फेहरिस्त है। इस पूछताछ को बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें बड़े खुलासे हो सकते हैं। एनआईए की जब चार्जशीट हुई थी तो उसमें डेविड कॉलमैन हेडली और तहव्वुर राणा दो ऐसे 26/11 हमले के आरोपी थे, जो अमेरिका की जेल में बंद थे। बाकी सात आरोपी पाकिस्तान में अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। इनमें से कई आईएसआई के मेजर रैंक के अधिकारी का नाम भी सामने आया था। 

प्रमुख खबरें

सितंबर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना, अमेरिकी आंकड़ों और वैश्विक तनाव पर नजर

दिल्ली में RSS मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अध्यक्ष उदय भानु चिब हिरासत में

Uzbekistan के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM Modi, कहा- यह 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है

बेंगलुरु: ISIS आतंकी साजिश मामले में दोषी सैयद फसिउर रहमान को 7 साल की सजा