Taiwan Earthquake ने चीन को भी हिला दिया, 25 साल की सबसे बड़ी तबाही का वीडियो आया सामने

By अभिनय आकाश | Apr 03, 2024

ताइवान की राजधानी ताइपे भूकंप के जोरदार झटकों से दहल गई। बड़ी-बड़ी इमारतें हिलने लगी। कई इमारतें तो ढेर हो गईं। इसके अलावा तालाब में रखा पानी उछलने लगा। शहर को कैद करने वाले कैमरे भी हिलते नजर आए। इसके साथ पूरा शहर भी हिलता नजर आया। ताइवान में भूकंप आने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह पिछले 25 वर्षों में ताइवान में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। 1999 में देश के नानटौ काउंटी में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2,500 से अधिक लोग मारे गए थे और 1,300 से अधिक अन्य घायल हुए थे। इस भूकंप के बाद बिजली सप्लाई पूरे शहर में बाधित हो गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी गई। 

इसे भी पढ़ें: भूकंप से दहला ताइवान, 7.2 मापी गई तीव्रता, गगनचुंबी इमारतें झुकी

ताइवान में आए भीषण भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती की गई है। यूएसजीएस ने कहा कि ताइपे में कई झटके आए, जिनमें से एक झटका 6.5 तीव्रता का और लगभग 11.8 किमी गहरा था। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा कि आने वाले तीन या चार में और झटके आने की आशंका है और इनकी तीव्रता 6.5 से 7.0 तक हो सकती है। हुलिएन में एक पांच मंजिला इमारत पहली मंजिल पर आंशिक रूप से ढह गई, जिससे इमारत 45 डिग्री के कोण पर झुक गई। रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान में आया भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके झटके शंघाई तक महसूस किए गए। चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फिजू, निग्ने में महसूस किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट पर PM Modi का बड़ा कदम, NSA Ajit Doval ने Saudi Arabia में कीं अहम बैठकें

Nepal के PM Balen Shah का बड़ा एक्शन, University Campus से Political Unions को हटाने का दिया फरमान

Manchester City से हार पर Mikel Arteta का बड़ा बयान- Title Race अभी खत्म नहीं हुई, 5 मैच बाकी हैं

Lebanon में IDF सैनिक की हरकत पर भड़के PM Netanyahu, बोले- दोषी को मिलेगी सख्त सज़ा