ताइवान ने ‘लेनन वॉल’ को नुकसान पहुंचाने वाले चीनी पर्यटक को निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2019

ताइपे। ताइवान ने हांगकांग के लोकतंत्र आंदोलन के समर्थन में निर्मित एक ‘‘लेनन वॉल’’ को नुकसान पहुंचाने के कारण एक चीनी पर्यटक को निष्कासित कर दिया है। यह कदम चीन को खटक सकता है। हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने शहर भर में ‘‘लेनन वॉल्स’’ बनाई हैं। रंगबिरंगी इन दीवारों पर आंदोलन के समर्थन में कई टिप्पणियों के साथ नारे लिखे हुए हैं और पोस्टर लगाए गए हैं। इन दीवारों को ताइवान में भी स्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ताइवान में तूफान ‘बाइलू’ ने मचाया कहर, दक्षिण चीन की ओर बढ़ा

ऐसी ज्यादातर दीवारें विश्वविद्यालय परिसरों में हैं। राष्ट्रीय आव्रजन एजेंसी ने कहा कि ली शाओदोंग के रूप में पहचाने गए एक चीनी यात्री को ‘‘आपराधिक गतिविधियों’’ में लिप्त होने के कारण मंगलवार देर रात यहां से निष्कासित कर दिया गया है। उसे सोमवार को ताइपे में एक विश्वविद्यालय परिसर में लेनन वॉल से पोस्टर फाड़ते हुए पकड़ा गया था।

इसे भी पढ़ें: लोगों को नेताजी के लापता होने के बारे में जानने का अधिकार: ममता बनर्जी

बयान में कहा गया, ‘‘हमारी सरकार लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गैरकानूनी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी।’’ चीनी पर्यटक पर पांच साल के लिए ताइवान में प्रवेश करने पर रोक भी लगा दी गई है। समझा जाता है कि हांगकांग में जारी प्रदर्शनों के सिलसिले में ताइवान से यह पहला निष्कासन है। 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला