ताइवान में तूफान ‘बाइलू’ ने मचाया कहर, दक्षिण चीन की ओर बढ़ा

hurricane-baillu-creates-havoc-in-taiwan-moves-towards-south-china
[email protected] । Aug 25 2019 4:53PM

दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘बाइलू’ से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान दक्षिणी चीन की ओर आगे बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलीपीन में भूस्खलन की एक अन्य घटना में17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।

ताइपे। दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘बाइलू’ से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान दक्षिणी चीन की ओर आगे बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलीपीन में भूस्खलन की एक अन्य घटना में17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। आपदा राहत बल के एक अधिकारी ने बताया कि ताइवान के तिनान शहर में एक गिर हुए पेड़ से टकरा कर 18 साल के एक मोटरसायकिल सवार की मौत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: हांगकांग में विरोध प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

तूफान से जुड़ी अनेक घटनाओं में ताइवान में घायलों की संख्या नौ हो गई है। बाइलू के द्वीप के दक्षिणी हिस्से से गुजरने के दौरान तेज बारिश हुई और 118 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। हुआलिन काउंटी में भूस्खलन के कारण 14 पर्यटक फंस गए। शनिवार दोपहर तक द्वीप से कम से कम 450 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। तूफान के कारण 12 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़