Thank You India! ताइवान ने हाथ जोड़कर किया ऐसा ऐलान, चीन में भयंकर बवाल

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2026

ताइवान के विदेश मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ फॉरेन अफेयर आरओसी ताइवान ने खुले तौर पर भारत का धन्यवाद किया है और सिर्फ धन्यवाद ही नहीं बल्कि यह संदेश दिया है कि भारत और ताइवान अब एक लाइन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। ताइवान ने साफ शब्दों में कहा कि भारत ने ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियों पर आवाज उठाई और ताइवान ने भारत के सामने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया किया। दरअसल ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा भारत हमारा लाइक माइंडेड पार्टनर है। भारत ने पीआरसी चीन की सैन एक्सरसाइज पर आवाज उठाई। भारत और ताइवान के ट्रेड इकोनॉमिक और मैरिटाइम महत्व कॉमन है और दोनों मिलकर इंडोपेसिफिक में शांति और स्थिरता के लिए काम करेंगे। यह सिर्फ एक डिप्लोमेटिक ट्वीट नहीं है। यह स्ट्रेटेजिक सिग्नल है चीन के लिए। अब सवाल यह है कि पीआरसी की मिलिट्री एक्सरसाइज असली मसला क्या है?

इसे भी पढ़ें: कर्ज लेकर हथियार बनाएंगे, इस्लामिक देशों को चिपकाएंगे, नए फॉर्मूले पर पाकिस्तान, इंडोनेशिया खरीदेगा JF-17 विमान

भारत अब चुप रहो वाली नीति छोड़ चुका है। इंडोपेसिफिक में भारत की बढ़ती भूमिका। क्वाड एक्ट इस पॉलिसी इंडोपेसिफिक विज़न। ताइवान स्टेट की स्थिरता भारत के मेरिटाइम इंटरेस्ट से जुड़ी हुई है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर और टेक्नोलॉजी फैक्टर भी है। ताइवान दुनिया का चिप हब है। भारत को टेक्नोलॉजी चाहिए। सप्लाई चेन चीन से हटानी है और भारत ताइवान की नजदीकी रणनीतिक जरूरत बन चुकी है। वैसे चीन की सबसे बड़ी डर यही है कि ताइवान को अंतरराष्ट्रीय समर्थन ना मिल जाए और अब ताइवान खुलकर भारत का नाम ले रहा है। भारत चुप नहीं रहा। इंडोपेसिफिक में मोर्चा बना रहा है। यह चीन की वन चाइना नैरेटिव को कमजोर करता है। ताइवान ने साफ कहा ट्रेड इकोनॉमिक और मेरिटाइम अफेयर्स तीनों में भारत और ताइवान के हित जुड़े हुए हैं।  मतलब समुद्री रास्तों की सुरक्षा, सप्लाई चेन और फ्री नेविगेशन यह सीधा चीन के विस्तारवाद के खिलाफ खड़ा ब्लॉक है।

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR Weather | दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें देश के अन्य राज्यों का हाल

2016 के Brexit जनमत संग्रह में Russia का दखल था, ब्रिटिश PM Andy Burnham का दावा

Houthi Missile Attack on Riyadh | CCTV फुटेज में कैद रियाद एयरपोर्ट पर हूथी मिसाइल हमला, 13 की मौत और 300 से ज्यादा घायल

Riyadh Airport हमले में भारतीय नागरिक की मौत, 10 अन्य घायल