Commonwealth Games shotput: तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप गिल पदक से चूके

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की शॉटपुट स्पर्धा में भारत को पदक के लिये और इंतजार करना होगा क्योंकि एशियाई खेल चैम्पियन तेजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल बृहस्पतिवार को यहां फाइनल में क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर रहे। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में शॉटपुट में कभी पदक नहीं जीता है। इस बार फाइनल में दो भारतीय होने के बावजूद पदक नहीं मिल सका।

इसके बाद वाल्श ने 21 . 03 मीटर का थ्रो फेंका। लिंकन और इनेकवेची भी समरदीप से आगे थे। भारत के लिये पदक के दावेदार माने जा रहे तूर 20 . 06 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे।

दूसरे दौर में समरदीप ने 19 . 63 मीटर थ्रो लगाया लेकिन इनेकवेची का थ्रो 20 . 48 मीटर का रहा। तूर 19 . 98 का ही थ्रो फेंक सके। समरदीप ने तीसरे राउंड में 20 . 03 मीटर थ्रो फेंका लेकिन दक्षिण अफ्रीका के एडेन स्मिथ (20 . 31) और न्यूजीलैंड के निक पालमेर (20 . 27) उनसे आगे निकल गए।

तूर ने चौथे राउंड में 20 . 27 मीटर फेंका लेकिन समरदीप ने फाउल किया। तीन प्रयासों के बाद नीचे से तीन प्रतियोगी बाहर हो जाते हैं। तूर पांचवें दौर में 20 . 26 और आखिरी प्रयास में 19 . 79 मीटर का थ्रो ही फेंक सके।

प्रमुख खबरें

Faridabad murder: अनंगपुर में मिला पेंटर का शव, प्रेमिका के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Jaipur में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता

PM-SHRI scheme पर Kerala सरकार जनता को गुमराह कर रही, वाम दलों का आरोप

Karnataka में सोमवार को हो सकता है Cabinet Expansion, दिल्ली बैठक में बनी सहमति