Modi government को 2024 में भी सत्ता में बरकरार रखने का संकल्प लें : वसुंधरा राजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2023

दुमका/देवघर। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने बुधवार को लोगों से अपील की कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-नीत सरकार को सत्ता में बरकरार रखने का संकल्प लें। राजे ने कहा कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ साल में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखा है। जनता तक पहुंचने के भाजपा के प्रयासों के तहत एक रैली को संबोधित करते हुए राजे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि वे आगामी आम चुनाव में मोदी सरकार की शानदार जीत सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर और सात रेलगाड़ियां रद्द कीं

दिन में देवघर में मीडिया को संबोधित करते हुए राजे ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाना, पैन और आधार कार्ड को जोड़ना और तमाम अन्य विकास योजनाएं मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से हैं। वहीं, राजे पर पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार की बात कर रही हैं, जबकि उनकी पार्टी ने आम जनता की कीमत पर उद्योगपतियों के बड़े-बड़े कर्ज माफ कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान