PM मोदी मुनाफाखोरों पर जल्द करें कड़ी कार्रवाई: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन से आयात की कई किट पर ‘मुनाफाखोरी’ के दावे वाली खबरों को लेकर सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘अनुचित मुनाफा’ कमाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘जब समूचा देश कोविड-19 आपदा से लड़ रहा है, तब भी कुछ लोग अनुचित मुनाफ़ा कमाने से नहीं चूकते। इस भ्रष्ट मानसिकता पर शर्म आती है, घिन आती है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘ हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इन मुनाफ़ाख़ोरों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाए। देश उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा।’’ 

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को बेची गई चीन से आयातित कोविड-19 रैपिड टेस्ट किट में बहुत मोटा मुनाफा कमाया गया है। इस किट की भारत में आयात लागत 245 रुपये ही है, लेकिन इसे आईसीएमआर को 600 रुपये प्रति किट बेचा गया है, यानी करीब 145 फीसदी का मोटा मुनाफा वसूला गया। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver