सीताराम येचुरी की सरकार से मांग, बोले- CAA वापस लो, NPR में नहीं देंगे जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

नयी दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का हिस्सा बताते हुये लोगों से एनपीआर और एनआरसी के जवाब नहीं देकर इसका विरोध करने की अपील की है। येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम सब आजाद भारत के सिपाही हैं, भारत के संविधान को बचाना है।’’ 

इसे भी पढ़ें: सीताराम येचुरी का तंज, कहा- PM मोदी को ‘नौकरी पर चर्चा’ करनी चाहिए

उन्होंने सरकार से सीएए वापस लेने की मांग करते हुये कहा, ‘‘सीएए वापस लो, एनपीआर में जवाब नहीं देंगे, एनआरसी में कागज नहीं दिखायेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि वामदलों ने सीएए और एनआरसी का देशव्यापी विरोध करते हुये विभिन्न राज्यों में इनके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया है। येचुरी सहित वामदलों के अन्य वरिष्ठ नेता सीएए के विरोध में एक महीने तक विभिन्न शहरों में आयोजित रैलियों में शिरकत कर लोगों से एनपीआर और एनआरसी में शामिल नहीं होने की अपील कर रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

Horoscope 05 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन