Skin Care: 30 के बाद ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल, जवां दिखने के लिए चेहरे से रखें दूर ये चीजें

By अनन्या मिश्रा | Jun 10, 2023

उम्र बढ़ने के साथ ही हमारी त्वचा में भी काफी बदलाव आने लगते हैं। यही कारण है कि हमारी उम्र का अंदाजा चेहरे से लगने लगता है। वहीं इसको छिपाने के लिए कई लोग एंटी एजिंग क्रीम और ट्रीटमेंट आदि का भी इस्तेमाल करते हैं। वहीं यह बदलाव आजकल के समय में काफी ज्यादा हो रहा है। क्योंकि अब लोगों की लाइफस्टाइल पहले से काफी ज्यादा बिजी हो गई है। ऐसे में किसी के पास सेल्फ केयर का समय नहीं बचा है। जिसके कारण स्किन संबंधी समस्याओं का होना लाजमी है।

इसे भी पढ़ें: Powder Sunscreen: जानिए क्या होता है पाउडर सनस्क्रीन और कैसे करें इसे इस्तेमाल

ब्लीच से रहें दूर

वैसे भी स्किन के जुड़ी कई परेशानियां ब्लीच से सामने आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप 30 की उम्र के बाद भी ब्लीच आदि कराती हैं तो आपके स्किन की इलास्टिसिटी कमजोर हो जाएगी। जिसके कारण फेस पर झुर्रियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए 30 की उम्र के बाद ब्लीच से दूरी बना लेनी चाहिए।

ना करें ज्यादा वाइप्स

अधिकतर लोग अपने फेस से मेकअप को रिमूव करने के लिए वाइप्स का उपयोग करते हैं। लेकिन वाइप्स के अधिक इस्तेमाल से हमारे फेस की स्किन ढीली होने लगती है। आप अपने चेहरे से मेकअप हटाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

रूटीन में लाएं CTM

CTM का पूरा नाम क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग है। उम्र बढ़ने के साथ ही अगर आप जवां दिखना चाहती हैं तो इसका ध्यान कऱना बेहद जरूरी है। वहीं अगर आप इसको स्किप करने की गलती करती हैं तो आपकी स्किन डल हो सकती है। इसलिए CTM को अपनी रूटीन में लाने की कोशिश करें।

सनस्क्रीन का एसपीएफ

गर्मियों के मौसम में लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करती हैं तो उसके एसपीएफ का खास ध्यान रखना जरूरी है। बता दें कि बढ़ती उम्र के साथ ही एसपीएफ का नंबर भी बदलता रहता है। ऐसे में अगर सनस्क्रीन आपकी उम्र के हिसाब से नहीं मिलता है तो इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

ब्यूटी प्रोडक्ट से रहें दूर

बिना मतलब वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर चलनी चाहिए। हालांकि आप क्लीनअप और फेशियल करवाती रहें। इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग बनी रहेगा। कभी-कभी स्किन ट्रीटमेंट भी ले सकती हैं। 

प्रमुख खबरें

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल