Winter Skincare Tips: सर्दियों में इन 5 टिप्स से रखें अपनी त्वचा का ध्यान, नहीं होगी स्किन ड्राई

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 17, 2024

ठंड के मौसम में त्वचा का देखभाल करना बेहद जरुरी है। इस मौसम स्किन ड्राई और डल हो जाती है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही

 सर्दी में गर्म पानी से बचें

ठंड के मौसम में गर्म पानी का इस्तेमाल करना नहीं चाहिए। सर्दी में लोग बहुत ही ज्यादा खोलते गर्म पानी से स्नान करते हैं। जो स्किन के लिए हानिकारक है। सर्दियों में गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही फेस को ठंडे पानी से साफ करें। गर्म पानी स्किन को ड्राई करता है जिससे त्वचा पर खुजली, जलन और सूजन होने लगती है। सर्दी में गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करें।

 शरीर को हाइड्रेट रखना जरुरी

 

सर्दियों में सर्द हवाओं से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना अनिवार्य है। पानी की कमी से स्किन ड्राई हो जाती है. स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

 सनस्क्रीन का प्रयोग जरुर करें

विंटर स्किन रुटीन में सनस्क्रीन इस्तेमाल करना जरुरी है। चाहे धूप हो या बादल सनस्क्रीन चेहरे पर लगाएं। सर्दियों में भी यूवी किरणे स्किन के लिए खतरनाक होती है। इस मौसम में भी सनस्क्रीन लगाएं इससे त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।

 होठों पर बादाम तेल लगाएं

इस मौसम सबसे ज्यादा प्रभावित हमारे होठ होते है। सर्द हवाओं से होठ फटने लगते है। ऐसे में हमें अपने होठों का विशेष ख्याल रखना है। रात को सोते समय रोजाना होठों पर बादाम का तेल लगाएं। इसके इस्तेमाल से होठ मुलायम हो जाएंगे।

स्किनकेयर रुटीन बदलाव करें

इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान के साथ-साथ स्किनकेयर रुटीन को फॉलो करना जरुरी है। सर्दियों में स्किन के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जो त्वचा को नमी प्रदान करें। इसके लिए आप ग्लिसरीन, माइल्ड क्लींजर, मॉइस्चराइजर आदि का चुनाव कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा