बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पहनें ब्लैक आउटफिट

By मिताली जैन | May 01, 2022

गर्मी का मौसम आते ही अक्सर महिलाएं लाइट कलर कपड़ों को अधिक प्राथमिकता देती हैं। यह लाइट कलर पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आपको डार्क कलर्स जैसे ब्लैक आदि से पूरी तरह से तौबा कर लेनी चाहिए। अगर आप किसी खास ओकेजन पर या फिर इवनिंग लुक में लीक से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं, तो ऐसे में ब्लैक कलर आउटफिट पर फोकस कर सकती हैं। यहां तक कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी ब्लैक कलर को काफी पसंद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड डीवाज के कुछ ब्लैक कलर लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे- 

अगर आप डिस्क पार्टी में जा रही हैं या फिर दोस्तों के साथ नाइट पार्टी कर रही हैं तो सारा अली खान के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। सारा अली खान ने इस लुक में ब्लैक सीक्वेंस आउटफिट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। ब्लैक सीक्वेंस ब्रॉलेट और शॉर्ट्स के साथ मैचिंग सीक्वेंस जैकेट को पेयर किया है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

हिना खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान का यह ब्लैक कलर लुक पार्टी के लिए यकीनन एकदम परफेक्ट है। इस लुक में हिना खान ने ब्लैक कलर गाउन को कैरी किया है, जिसका लुक ब्लेजर विद लॉन्ग स्कर्ट है। सिल्वर और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन का यह आउटफिट उनके लुक को हमेशा की तरह स्टाइलिश बना रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हिना ने रेड लिप्स और डबल बन लुक कैरी किया है।

इसे भी पढ़ें: कंगना और सोनम के लुक से इंस्पायर था आलिया भट्ट का वेडिंग लुक? देखें किसका लुक रहा बेस्ट

प्रियंका चोपड़ा

अगर आप किसी गेट टू गेदर या फिर फैमिली फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से आइडिया लिया जा सकता है। इस लुक में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक कलर की साड़ी को स्टाइल किया है। जिसके साथ उन्होंने ट्यूब स्टाइल ब्लाउज को पेयर किया है। वहीं सटल मेकअप और साइड पार्टिंग ओपन वेव्स हेयर से उन्हांने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की स्टाइल डीवा मानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में ब्लैक कलर को बेहद ही स्टनिंग तरीके से कैरी किया है। उन्होंने ब्लैक कलर शीयर काफ्तान के साथ मैचिंग बॉटम व हील्स को पेयर किया है। स्टेटमेंट इयररिंग्स और ब्राउन लिप्स लुक उनके स्टाइल को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल