बॉलीवुड डीवाज के लुक्स से आईडियाज लेकर केप को करें स्टाइल

By मिताली जैन | Sep 05, 2021

केप एक ऐसा आउटफिट है, जो सिंपल आउटफिट को भी एक स्टाइलिश टच देता है। इतना ही नहीं, केप को अगर सही तरह से कैरी किया जाए तो इसे आप वेस्टर्न वियर से लेकर इंडियन वियर के साथ पेयर कर सकती हैं। साथ ही इससे कलर कान्टास्टिंग भी की जा सकती हैं। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के बीच में केप की पेयरिंग का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है। हो सकता है कि आप भी केप को अपने लुक का हिस्सा बनाना चाहती हों, लेकिन आपको यह समझ ना आ रहा हो कि आप इसे किस तरह स्टाइल करें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड डीवाज के कुछ केप लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं−

 

 

विद्या बालन का यह लुक काफी अटैक्टिव है। उन्होंने केप से को−ऑर्ड लुक क्रिएट किया है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने येलो एंड ब्लैक शर्ट के साथ मैचिंग पैंट को स्टाइल किया है। वहीं अपने लुक में एक्स फैक्टर एड करने के लिए उन्होंने मैचिंग लॉन्ग केप को कैरी किया है। मिनिमल ज्वैलरी और रेड लिप्स लुक उन्हें क्लासी बना रहा है।

करिश्मा तन्ना

 


अगर आप आउटिंग पर जा रही हैं या फिर हॉलिडे पर हैं तो करिश्मा तन्ना की तरह केप को स्टाइल किया जा सकता है। इस लुक में करिश्मा ने क्रॉप टैंक टॉप के साथ वाइड लेग पैंट को पेयर किया है और इसके साथ मैचिंग केप को अपने लुक का हिस्सा बनाया है।

माधुरी दीक्षित

 

 

माधुरी दीक्षित ने भी हॉलिडे लुक में मल्टीकलर केप लुक को स्टाइल किया है। उन्होंने प्लंजिंग नेकलाइन टॉप के साथ ब्लैक शॉर्टस को पेयर किया है। इसके साथ लॉन्ग केप लुक काफी अच्छा लग रहा है। हमेशा ही तरह रेड लिप्स लुक उनके स्टाइल को और खास बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: जेनेलिया देशमुख के इन लुक्स से आईडियाज लेकर शर्ट को करें स्टाइल

करिश्मा कपूर

 

 

अगर आप नाइट पार्टी में केप कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में आप करिश्मा कपूर के इस लुक से आईडिया ले सकती हैं। इस लुक में करिश्मा ने रेड कलर के आउटफिट को कैरी किया है और अपने लुक में एक्स फैक्टर एड करने के लिए उन्होंने फलोर लेंथ शीयर फैब्रिक केप की लेयरिंग की है। रेड लिप्स और स्टेटमेंट ईयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Adani Ports की ब्रिटेन में बड़ी तैयारी, Associated British Ports के साथ 10 Billion Pounds की मेगा डील पर नजर

Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली