युवाओं को Gen Z और Gen Alpha में बांटने की जरूरत नहीं, Panaji में बोले Nitin Nabin

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2026

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केअध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि युवाओं को ‘जेन जी’, ‘जेन अल्फा’ या अन्य पीढ़ियों के आधार पर बांटने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बदलाव लाने की इच्छा रखता है, उसे युवा माना जाना चाहिए। नवीन ने पणजी में भाजपा की ओर से आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत के दौरान कहा कि युवाओं की परिभाषा केवल उम्र के आधार पर तय नहीं की जानी चाहिए। जब तक किसी व्यक्ति में बदलाव लाने और जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा है, तब तक वह युवा है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब देश के कई हिस्सों में मुख्य रूप से ‘जेन जी’ के नेतृत्व में युवाओं के प्रदर्शन हुए हैं। 

 नवीन ने कहा कि युवाओं की परिभाषा किसी खास आयु वर्ग तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों में बदलाव लाने और जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा बनी रहती है, वे युवा हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक किसी व्यक्ति में बदलाव लाने, संघर्ष करने और आगे बढ़ने की चाहत है, तब तक वह युवा है, चाहे उसकी उम्र 15 साल हो या 40 या 45 साल।’’ 

जेन जी 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोगों की पीढ़ी को कहा जाता है। ‘‘जेन अल्फा’’ उस पीढ़ी को कहा जाता है जिसका जन्म मुख्य रूप से 2010 से 2024 -2025 के बीच हुआ है। यह जेनरेशन जी के बाद और जेन बीटा से पहले की पीढ़ी है। नवीन ने बताया कि भाजपा अपनी युवा शाखा के जरिए युवाओं के साथ संवाद कर रही है और इस कार्यक्रम का मकसद उनके साथ सीधे बातचीत को बढ़ावा देना था। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष दामोदर नाइक भी मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge के बयान पर BJP का पलटवार, जारी किया मोदी कहीं नहीं जाएगा गीत

Jio Platforms की NSE पर शानदार लिस्टिंग, अगली पीढ़ी को कमान सौंपते दिखे Mukesh Ambani

MLC Election नतीजों पर DK Shivakumar बोले, लोगों ने हमें संदेश दिया है; सुधारात्मक कदम उठाएंगे

चक्रवात Arnab का आंध्र प्रदेश में असर और जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत