वेस्टर्न वियर में गजब ढाती हैं सोनाक्षी सिन्हा, देखें उनके कुछ बेहतरीन लुक्स

By मिताली जैन | Aug 08, 2021

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का अपना एक स्टाइलिंग सेंस है। सोनाक्षी इंडियन वियर ही नहीं, वेस्टर्न वियर को उतनी ही खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं। फिर चाहे बात पैंट सूट की हो या फिर बॉडीकॉन आउटफिट की, हर लुक में सोनाक्षी सिन्हा का लुक काफी इंस्पायरिंग होता है। ऐसे में अगर आप भी सोनाक्षी सिन्हा की तरह वेस्टर्न वियर में रॉक करना चाहती हैं तो उनके इन लुक्स से आईडियाज ले सकती हैं−

 

 

सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में सोनाक्षी ने डीप प्लंजिंग नेकलाइन टॉप के साथ स्कर्ट को कैरी किया है। इस फ्रंट स्लिट स्कर्ट के साथ सोनाक्षी ने ग्लेडिएटर स्टाइल सैंडल्स कैरी किए हैं, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहे हैं। लाइट मेकअप और फ्रंट मिडिल पार्टिंग हेर्यस के साथ सोनाक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट किया।

पैंट सूट लुक

 

 

इस लुक में सोनाक्षी ने स्टाइप्ड पैंट सूट को कैरी किया है, जिसमें उनका स्टाइल बेहद ही गार्जियस नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बेल्ट भी स्टाइल की है। अपने लुक को एक डिफरेंट टच देने के लिए सोनाक्षी ने व्हाइट शूज को इसके साथ स्टाइल किया है, जो उनके लुक को स्पोर्टी टच दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: जेनेलिया देशमुख के इन लुक्स से आईडियाज लेकर शर्ट को करें स्टाइल

पिंक आउटफिट

 

 

सोनाक्षी सिन्हा का यह पिंक आउटफिट भी यकीनन लाजवाब है। इस लुक में उन्होंने पिंक कलर की शार्ट डेस को पेयर किया है, जिसे आप नाइट पार्टी में कैरी कर सकती हैंं। बोल्ड नेकपीस से सोनाक्षी ने एक स्टेटमेंट लुक कैरी किया है।

ब्लैक आउटफिट

 

 

अगर आप नाइट पार्टी के लिए खुद को रेडी कर रही हैं तो एक बार सोनाक्षी के इस लुक से आईडिया लें। इस लुक में सोनाक्षी ने हाई नेक नी लेंथ ब्लैक आउटफिट को कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पम्पस को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। लाइट मेकअप और पोनीटेल हेयरस्टाइल से सोनाक्षी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

व्हाइट बॉडीकॉन आउटफिट

 

 

इस लुक में सोनाक्षी ने व्हाइट बॉडीकॉन आउटफिट को कैरी किया है। इस प्लंजिंग स्लीवलेस टी−लेंथ डेस के साथ उन्होंने एक लॉन्ग जैकेट को भी स्टाइल किया है। व्हाइट पम्पस और लाइट मेकअप सोनाक्षी के लुक को खास बना रहे हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

युवाओं को Gen Z और Gen Alpha में बांटने की जरूरत नहीं, Panaji में बोले Nitin Nabin

BJP का बड़ा सियासी दांव: Hardeep Singh Puri होंगे Madhya Pradesh से राज्यसभा उम्मीदवार

Fashion Tips: Karwa Chauth 2026 पूजा में रॉयल लुक देंगे Butterfly Cut और Deep V Cut Blouse

Jio Platforms IPO: लिस्टिंग के बाद बोले Akash Ambani, नई तकनीक आम लोगों तक पहुंचाएंगे